शिवरीनारायण में हुआ ईट भट्ठा मजदूरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण

JJohar36garh News|छत्तीसगढिया बनिहार संघ के तत्वावधान मे शिवरिनारायण जय श्री श्याम भवन में ईट भट्ठा मजदूरों का 28 एवं 29 अगस्त को दो दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया था । इस प्रशिक्षण में जांजगीर चापा ,बलौदाबाजार, महासमुंद, रायगढ़ व बिलासपुर जिलों के 45 से भी अधिक केडर व संगठन कर्ताओं ने भाग लिया । यह प्रशिक्षण मजदूरों को संगठित होने ढांचागत स्थापना करने व जुड़े मजदूरों के अधिकारो की प्राप्ति की मांगों को मनवाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई इस मे अगामी 6 सितंबर को होने वाले मजदूर सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।प्रशिक्षण में छत्तीसगढिया बनिहार संघ के महासचिव रामेश्वर प्रसाद कुर्रे ,छत्तीसगढ़ ईट भट्ठा मजदूर संघ के विष्णु प्रसाद बंजारा व संघर्ष के साथी मदन वैष्णव मौजूद रहे।

See also  6 दिनों से लापता युवक की हसदेव नदी में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, कूदकर जान देने की आशंका