Johar36garh News|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवरीनारायण द्वारा जिला कलेक्टर यशवंत कुमार को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा| ज्ञापन में शिवरीनारायण नगर में हॉस्पिटल की मांग बहुत पुरानी है| यहां हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी और स्टाफ की कमी एवं मेडिकल इक्विपमेंट की कमी 30 वर्षों से चली आ रही हैं| वही कोविड-19 की इस महामारी के समय में नगर एवं आसपास के इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी होने से लोग बिलासपुर अस्पताल की आस लगाए रहते हैं|
छत्तीसगढ़ में कई सरकारें बदल गई और घोषणाएं भी हुई लेकिन इस ओर किसी प्रकार का ध्यान किसी का नही गया। शिवरीनारायण आसपास के सभी गांव का व्यापारिक केंद्र है| यहां आस-पास के सभी स्थान मिलाकर 20000 से भी अधिक जनसंख्या है जिसका एकमात्र केंद्र बिंदु शिवरीनारायण है| मरीज की गंभीर स्थिति निर्मित हो जाती है तो उन्हें बिलासपुर या रायपुर जाना पड़ता है, कभी कभी तो जाते वक्त रास्ते में ही मरीजों की मृत्यु हो जाती है।
यह मांग शिवरीनारायण के नगर वासियों द्वारा पिछले 30 वर्षों से किया जा रहा है लेकिन अभी तक प्रशासन कोई ध्यान नहीं दिया इस विषय पर ध्यान आकर्षण करने के लिए अखिल भारती विद्यार्थी परिषद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम कलेक्टर को 7 सूत्री मांग को ज्ञापन के माध्यम से सौंपा हैं जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष शुभम यादव, नगर मंत्री आकाश यादव, कार्यालय मंत्री गोपाल केशरवानी, लक्की यादव, अमन कुंभकार एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।