JJohar36garh News|जनपद पंचायत पामगढ़ के सभागार में शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल का जनपद परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया| सर्वप्रथम जनपद पंचायत के मुख्य गेट पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष राजकुमार पटेल एवं जनपद सदस्यों के द्वारा आतिशबाजी एवं फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सभागार में उपस्थिति हुए| जनपद पंचायत के सचिव संघ, सरपंच संघ और रोजगार सहायक और उपस्थिति अधिकारी कर्मचारी के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया| तत्पश्चात स्वागत भाषण जनपद पंचायत के अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने कहा कि आज हमें गर्व की बात है कि हमारे जनपद पंचायत के जनपद सदस्य भाई रामकुमार पटेल हमारे बीच, हमारे क्षेत्र में पले बढ़े छत्तीसगढ़ शासन में शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष बनाने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है और हम आशा करते हैं कि शासन की योजनाओं को शत प्रतिशत लाभ हमारे क्षेत्र वासियों को दिलाएं| शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा कि पामगढ़ में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने पामगढ़ विधान सभा में दो अध्यक्ष एवं एक सदस्य के नियुक्त छग शासन किए हैं इससे साफ जाहिर होता है कि पामगढ़ में पूरे क्षेत्र का विकास होगा और आने वाले दिनों में पामगढ़ में चौमुखी विकास होगा| पामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर नवल सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की उद्देश्य है छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत गांव का विकास होना संभव है
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग पामगढ़ अध्यक्ष घासीराम चौहान, सरोज सारथी, हृदय प्रकाश अंनत, नरेंद्र तिवारी, योगेश्वर सिंह, रामायण पटेल, श्रवण कश्यप, विवेक पटेल, किशोर पटेल, आकाश सिंह, राजकुमार बंजारे, पंकज पटेल, प्रिय साहू, रितेश निर्मलकर, ललित नायक बड़ी संख्या में जनपद पंचायत पामगढ़ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए|



