दांतों के पीलेपन को दूर करने के कुछ कारगर उपाय, देखें कैसे हो सकता है पीलापन दूर

चेहरा चाहे जितना ही खूबसूरत हो लेकिन मुंह खोलते ही अगर दांत पीले नजर आने लगें तो सारी सुंदरता धरी की धरी रह जाती है. अच्छा दिखना तो फिर भी अलग है लेकिन दांतों का पीलापन और गंदगी सेहत के लिए भी कई तरीकों से नुकसानदायक साबित होती है. आप जो कुछ खाते हैं वो मुंह से होकर ही पेट में जाता है, गंदे दांत (Dirty Teeth) सेहत से समझौता करने के समान है. वहीं, मुंह से बदबू आना, मसूड़ों से खून निकलना (Gum Bleeding), कैविटी (Teeth Cavity) होना दांतों की सही देखभाल ना करने का नतीजा होता है. लेकिन, घर की ऐसी कई कमाल की चीजें हैं जिनके 3 से 4 बार ही इस्तेमाल से दांतों पर असर दिखने लगेगा और दांत सफेद (White Teeth) होने लगेंगे. आप भी बेहद आसानी से इन नुस्खों को अपना सकते हैं. 

नीम 

दांतों से पीलापन हटाने के लिए नीम के पाउडर (Neem Powder) का इस्तेमाल किया जा सकता है. नीम का पाउडर लें और ब्रश से दांतों की सफाई करें. नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों से बैक्टीरिया को दूर करते हैं. दांतों की सेहत के लिए आप नीम के दातुन से भी दांत साफ कर सकते हैं. 

See also  Instagram यूजर्स के लिए चेतावनी! रील्स में हैशटैग्स का नया नियम

बेकिंग सोडा 

दांतों के पीलेपन पर बेकिंग सोडा (Baking Soda) ब्लीच की तरह काम करता है. बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को 3 से 4 मिनट तक दांतों पर लगाए रखने के बाद ब्रश पर टूथपेस्ट लेकर दांतों को सामान्य तरह से साफ कर लें.  

नींबू का छिलका 


खाना खाने के बाद हफ्ते में 2 दिन नींबू के छिलके को दांतों पर घिसने से अच्छा असर दिखता है. दांत सफेद बनाने में नींबू का छिलका भी अच्छा साबित होता है. 


सरसो का तेल 


आधा चम्मच नमक (Salt) में सरसो के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और उससे दांतों को साफ करें. इस पेस्ट से दांतों को साफ करें और थोड़ी देर बाद दांत धो लें. आपके दांत चमक जाएंगे. 


स्ट्रॉबेरी 


दांतों को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी को एक बर्तन में हल्का कूट लें और दांतों पर 5 से 6 मिनट लगाकर रखें. इससे आपके मुंह में किसी चीज का गंदा स्वाद भी नहीं आएगा और दांत सफेद भी हो जाएंगे. यह मुंह की बदबू भी दूर करता है. 

See also  चीज़ स्टफड कैप्सिकम टेस्ट में बेस्ट, बच्चों और बड़ों का फेवरेट

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. हम इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.