CG : सोमवार को नहीं खुलेंगे प्राइवेट स्कूल, आरटीई की राशि नहीं मिलने नाराज़ संचालक

JJohar36garh News|प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों की शनिवार को नगर के एक स्कूल में बैठक हुई, जिसमें सोमवार 25 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने व विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। प्राइवेट स्कूल संचालकों ने निर्णय लिया कि सोमवार 25 अक्टूबर को प्राइवेट स्कूल नहीं खुलेंगे। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा 25 अक्टूबर को बूढ़ापारा धरना स्थल में दोपहर 12 से 4 बजे तक प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरने में शामिल होंगे।

अशासकीय स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि स्कूलों को 2018, 2019, 2020 और 2021 की आरटीई की राशि नहीं मिली है। इसके अलावा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की प्रतिपूर्ति राशि भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषणा अनुसार दी जानी है, वह राशि भी नहीं मिली है। काेरोना के कारण 16 महीनों तक स्कूल बसों का संचालन बंद रहा। इसलिए इस दौरान स्कूल बसों का टैक्स माफ किया जाएग। बसों की पात्रता अवधि भी 12 वर्षों से 2 वर्ष आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि नवीन मान्यता, मान्यता नवीनीकरण पर स्कूल शिक्षा विभाग अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। पूरे प्रदेश में मान्यता की प्रक्रिया 2 से 3 वर्ष विलंब से चल रही है।

See also  महज 80 हजार में मथुरा में बेची गई जांजगीर जिला की नाबालिग बेटी, नशीली दवा देकर लगातार किया दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

मान्यता नवीनीकरण के नियमों को दोबारा संशोधित किए जाने की आवश्यकता है। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, संरक्षक आर सी पाण्डेय, अखिलेश कटकवार, रोशन केशरवानी, अजय गट्टानी , उपाध्यक्ष सुरेश यादव,सचिव आलोक शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, सहसचिव रवि निर्मलकर, सुरेश कुमार साव, धनेश मिश्रा, धनंजय दिव्य, जितेंद्र सोनी उपस्थित थे।