अपराधों से नाराज हुए डीएम अवस्थी, अधिकारियों की लेंगे क्लास

Johar36garh | छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती अपराधिक घटनाओं ख़ासकर महिला से जूड़े मामलों ने प्रदेश के डीजीपी डी एम अवस्थी खासे नाराज़ दिखाई दे रहे है | पुलिस महानिदेशक अवस्थी बटालियनों से आ रही खबरों से भी गुस्साए हैं। डीजीपी डी एम अवस्थी ने बुधवार को दोपहर तीन बजे पूरे प्रदेश के पुलिस कप्तान, आईजी को वीडियो कॉल में पेश होने की ताकीद की है। डीजीपी डी एम अवस्थी प्रदेश में रोज़ सामने आ रही अपराधिक घटनाओं की बढोत्तरी को लेकर और अपराध की सूचना पर पुलिस के क्विक रिस्पांस को लेकर सवालों पर जवाब तलब करेंगे।बटालियनों से आई अप्रिय घटनाओं ने यह संकेत दिए हैं कि पीएचक्यू के समन्वय और प्रत्येक जवान की सकारात्मक मॉनिटरिंग के निर्देश का पालन नहीं हो रहा है या कि इसमें चुक हो रही है। इसलिए इस वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में कमांडेंट भी मौजुद रहें इसके निर्देश जारी किए गए हैं। संकेत है कि इस वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के बाद पुलिस महकमे में कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं, वहीं इस वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के बाद वह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अपने क्रियान्वयन के लिए क़रीब क़रीब तैयार हो जाएगा जिसे बेहतर पुलिसिंग के लिए पीएचक्यू  तैयार कर रहा है।  

See also  CG : कार की डिवाइडर से टक्कर, दो युवाओं की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर