जांजगीर : राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी तहसीलों में 15 मार्च को लगेगा विशेष राजस्व शिविर

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु जिले के प्रत्येक तहसील में विशेष राजस्व शिविर लगाये जायेंगे । राजस्व शिविर का आयोजन सभी तहसील कार्यालयों में 15 मार्च को सुबह 10.30 से शाम 5.30 तक आयोजित किया जाएगा। राजस्व शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी द्वारा उपस्थित होकर आमजन से प्राप्त होने वाले नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान-किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आरबीसी 6 4 सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

See also  मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य