CG : तेज रफ़्तार बोलेरो ने 3 साल की बच्ची को रौंदा, मंदिर दर्शन कर लौट रही बच्ची 

कवर्धा जिला के भोरमदेव में मंदिर दर्शन कर लौट रहे 3 साल की बच्ची को एक बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया | घटना के बाद बोलेरो चालक वहां से भाग खड़ा हुआ. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. घटना में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई है. ये हादसा तब हुआ जब बच्ची नाना-नानी के साथ भोरमदेव मंदिर दर्शन करके लौट रही थी. मृत बच्ची का नाम सिया ठाकुर बताया जा रहा है.

 

See also  हवाई और रेल सेवाएं बंद, बस्तर का पर्यटन और रोजगार ठप