गोवा के लइराई देवी मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 70 से ज्यादा लोग घायल

गोवा के लइराई देवी मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 70 से ज्यादा लोग घायल: गोवा के लइराई देवी मंदिर में उत्सव के दौरान मची भगदड़ के बाद अगले तीन दिन के लिए गोवा सरकार की ओर से समर्थित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. इस उत्सव में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. सरकार की ओर से एक नोटिस जारी किया गया.

एक नोटिस में कहा गया कि शिरगाओ में श्री देवी लाईराई जात्रा के दौरान हुई दुखद भगदड़ की घटना को देखते हुए और मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करती है.साथ ही गोवा सरकार निर्देश देती है कि अगले तीन दिनों में होने वाले सभी सरकारी उत्सव कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह रद्द कर दिए जाएं.

 

इसे भी पढ़े :- हर परिवार को चिकित्सा के लिए सरकार दे रही हैं 30 हजार रुपये , यहाँ जाने पूरी जानकारी

 

See also  56 साल बाद मिला 4 शहीदों शव, 1968 में हुआ था हादसा, लेह के लिए चंडीगढ़ से फौजियों ने भरी थी उड़ान

कड़ाई से पालन करने के दिए गए निर्देश

नोटिस में कहा गया कि सभी विभागाध्यक्षों, सरकारी निगमों और स्वायत्त निकायों को इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के उत्तरी गोवा के शिरगाओ गांव में एक मंदिर उत्सव के दौरान भगदड़ मच गई. पुलिस के मुताबिक, हर साल होने वाल उत्सव के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर की संकरी गलियों में उमड़ पड़े.

 

इसे भी पढ़े :-खान सर ने बताया पाकिस्तान को तबाह करने का प्लान, 1 तीर से 2 निशाना, देखें विडियो

 

 

पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने कहा कि इस उत्सव में कम से कम 30 हजार- 40 हजार लोग इकट्ठा हुए थे और कुछ लोग ढलान पर खड़े थे. कुछ लोग ढलान पर गिर गए, जिससे वहां खड़े और दूसरे लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे. उन्होंने कहा कि 40-50 लोग ढलान पर गिरे.

 

 

स्कूटी चुराते कैमरा में कैद हुआ सांड, आपको विश्वास नहीं होगा, देखें विडियो