बिलासपुर: सौतेले पिता करता रहा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, 8 महीने की प्रेग्नेंट होने पर खुला राज़, आरोपी शिवरीनारायण से गिरफ्तार

न्यायधानी बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और नाबालिग 8 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।  इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। इस पूरे मामले में पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच शुरू की लेकिन आरोपी को भनक लगते ही वह फरार हो गया।

 

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को शिवरीनारायण से गिरफ्तार किया गया। ual-abuse-indiaपुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

See also  अजाक्स मरवाही जिला की टीम का पामगढ़ में हुआ आत्मीय स्वागत, गिरौदपुरी जा रही थी टीम