CG : छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर दे दी जान, सामने आया खुदकुशी करने का दिल दहला देने वाला वीडियो

छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज एक छात्रा ने 6 मंजिला निर्माणाधीन भवन से कूदकर जान दे दी| मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया| पुलिस इसकी जाँच में जुटी हुई है | ये घटना आज दोपहर एक बजे की है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है|

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के बोरियाखुर्द स्थित 6 मंजिला निर्माणाधीन इमारत से स्कूली छात्रा ने छलांग लगा दी है. स्कूली छात्रा के खुदकुशी करने का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. घटना में स्कूली छात्रा की मौके पर मौत हो गई. खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पूरी घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देवचरण पटेल ने बताया कि, आलिया परवीन नाम की छात्रा के खुदकुशी करने की सूचना मिली है. किस कारण से खुदकुशी की है, इसका स्पष्ठ कारण पता नहीं चल पाया है. शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हर बिंदुओं पर जांच जारी है.

See also  हनीट्रैप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिम्मेदार: कंप्यूटर बाबा