पामगढ़ : कॉलेज में कबड्डी खेलने के दौरान छात्र बेहोश, डॉक्टर किया मृत घोषित 

जांजगीर जिले के पामगढ़ में कॉलेज में कबड्डी खेलने के दौरान एक छात्र बेहोश हो गया । आनन-फानन में उसे पामगढ़ के निजी हॉस्पिटल लाया गया| जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया| सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज जाँच शुरू कर दी है| घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के ऋषभ कॉलेज बनाहील की है|

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर 2 से 3 बजे की बीच ऋषभ कॉलेज बनाहिल में कॉलेज के छात्र कबड्डी खेल रहे थे| कबड्डी खेलने के दौरान झलमला निवासी युवराज सिंह गोंड पिता सरोज सिंह गोंड अचानक जमीन पर गिर पड़ा| जिसके बाद वह बेहोश हो गया आनन फानन में उसे साथी खिलाड़ियों के साथ कॉलेज के डायरेक्टर ने अपने निजी कार से पामगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे| जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

कॉलेज के डायरेक्टर ने घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी| साथ ही घटना के सूचना पर पामगढ़ पुलिस को दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे पर लेकर पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पोस्टमार्डम के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा|

See also  जांजगीर जिला में करेंट से चिपककर हुए मौत के मामले में 2 गिरफ्तार

आपको बता दें की मौजूदा दौर में इस प्रकार की घटनाएँ अक्सर देखने को मिल रही है| व्यक्ति चलते-चलते, कसरत करते-करते अचानक जमीन पर गिर जा रहा है| और तत्काल उसकी मौत हो जा रही है| जिसे कार्डियक अटैक कहा जाता है|

कार्डियक अटैक में दिल तुरंत काम करना बंद कर देता है, जबकि हार्ट अटैक में दिल कमजोर पड़ जाता है, जिसके कारण लक्षण उत्पन्न होते हैं। कार्डियक अरेस्ट के कारण व्यक्ति की मृत्यु तुरंत होती है, जबकि हार्ट अटैक में समय रहते इलाज से जान बचाई जा सकती है।