स्कूटी पर चार युवकों का स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस ने जब्त की वाहन

राजधानी रायपुर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ गई है. दो-पहिया स्कूटी पर चार युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि, एक स्कूटी में 3 युवक बैठे हैं और चौथे युवक को गाड़ी में बैठे 2 युवक साइड में लटकाकर पकड़े हुए हैं.

बता दें कि, 4 युवकों ने रविशंकर यूनिवर्सिटी की सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खतरनाक स्टंट किया है. इस स्टंट को करने के दौरान अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो चारों युवकों की जान भी जा सकती है. अब स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर का बताया जा रहा है. पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जिसके बाद पुलिस ने लड़कों को घंटे भर के भीतर पकड़ कर वाहन जब्त कर लिया है.

See also  बलौदाबाजार हिंसक प्रदर्शन में अब तक 7 एफआईआर दर्ज, हिरासत में 200 उपद्रवी