अकलतरा थाना में पदस्थ उप निरी. कृष्ण कुमार साहू निलंबित, मारपीट की रिपोर्ट लिखने के बजाय करा दिया समझौता

जांजगीर जिला के पुलिस कप्तान ने आज एक उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उप निरीक्षक पर आरोप है कि उसने मारपीट के मामले में FIR दर्ज करने के बजाय पीड़ित पक्ष को डराधमका कर समझौता कर दिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने की थी। शिकायत की जांच सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने यह कार्यवाही की है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 27.03.2026 की रात्रि लगभग 08 बजे आवेदक प्रकाश नोरगे निवासी ग्राम रोगदा थाना अकलतरा द्वारा आरोपी विनोद एवं अन्य के विरूद्ध मारपीट की रिपोर्ट करने थाना अकलतरा जाने पर थाने में उपस्थित उप निरी. कृष्ण कुमार साहू द्वारा तत्काल विधिसम्मत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध न कर दबाव बनाकर दोनों पक्षों का थाना में समझौता करा देना इस प्रकार उप निरी. कृष्ण कुमार साहू द्वारा नियमानुसार विधिसम्मत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध न कर लापरवाही प्रदर्शित करने के मामले की गंभीरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS ने तत्काल उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है। मामले की जांच SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को सौंपा गया है।

See also  छत्तीसगढ़: 32 लाख राशन कार्ड रद्द, नवंबर से राशन नहीं मिलेगा – जानें कैसे फिर से पाएँ राशन

 

अकलतरा थाना में पदस्थ उप निरी. कृष्ण कुमार साहू निलंबित, मारपीट की रिपोर्ट लिखने के बजाय करा दिया समझौता