सूर्यवंशी समाज ने रखी होली पर्व को शांति सदभावना के साथ मनाने के लिए बैठक

जांजगीर जिला के नवागढ़ विकास खण्ड के ग्राम अमोदा मे सूर्यवंशी समाज के लोगो द्वारा होली पर्व को शांति सदभावना के साथ मनाने के लिए बैठक रखा गया।

बैठक में समाज के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे भीम आर्मी नवागढ़ ब्लॉक प्रमुख सूरज शेखर ने समाज के लोगो से निवेदन किया की आगामी होली पर्व पर किसी प्रकार नशा पान न करने का आग्रह किया। पर्व को शांति और सदभावना से मनाने के लिए कहा, बैठक मुख्य रूप से उपस्तिथ थे,

 

सूर्यवंशी समाज ग्राम अमोदा के अध्य्क्ष संतोष चंद्राकर, भीम आर्मी नवागढ़ ब्लॉक प्रभारी प्रदीप चंद्राकर, समाज के वरिष्ठ व्यक्ति महावीर कमलाकर, बुदल करियारे, केन्द्रीय प्रतिनिधि भागीरथी चंद्राकर, भानु प्रताप प्रधान, सतगंवा प्रतिनिधी राम कुमार कमलाकर, सुनील चंद्राकर, राकेश करियारे, लक्ष्मी करियारे, विजय चंद्राकर, दयमन चंद्राकर सहित सैकडों की संख्या में ग्रामीण उपस्तिथ रहे।

See also  CG : घर घुसकर पति-पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर हालत में भर्ती