CG : स्वामी आत्मानंद स्कूल का क्लासरूम बना अखाड़ा, छात्र पढ़ाई के बजाय सरेआम लहरा रहे चाकू

रायपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर में नाबालिग छात्र पढ़ाई के बजाय चाकू लहराते नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसने स्कूली सुरक्षा और बच्चों की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो रायपुर के मोवा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ नाबालिग स्कूली छात्र क्लासरूम के भीतर ही हाथ में बड़ा चाकू लेकर मस्ती कर रहे हैं। सहपाठियों के बीच इस तरह घातक हथियार का प्रदर्शन न केवल डरावना है, बल्कि किसी बड़ी अनहोनी को न्यौता देने जैसा है।

हैरानी की बात यह है कि स्कूल परिसर के भीतर हुई इस गंभीर अनुशासनहीनता के बावजूद अब तक पंडरी थाना इलाके की पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी इस मामले में अभी तक कोई सख्त स्टैंड सामने नहीं आया है।

See also  Big Breking News : जांजगीर जिले के इस ब्लॉक में फिर नए 14  संक्रमित मिले, देखें किस-किस सेंटर से हैं

यह घटना दर्शाती है कि राजधानी के प्रतिष्ठित स्कूलों में भी बच्चों के बस्तों की जांच और अनुशासन की भारी कमी है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों में इस वीडियो को लेकर भारी आक्रोश है।

वीडियो सामने आने के बाद पंडरी थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तीनों नाबालिग छात्रों को पकड़ा और उन्हें समझाइश दी। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी छात्र नाबालिग हैं और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, छात्रों की जांच और कक्षा में निगरानी को लेकर स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं।