डोगाकोहरौद : प्रवेश उत्सव में आदर्श विद्यार्थी को टेबलेट फोन वितरित

महात्मा ज्योतिबा राव फुले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोगाकोहरौद में आज हर्षोल्लास के साथ विद्यालय प्रवेश उत्सव मनाया गया I इस दौरान भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर के फूलों की वर्षा करके चंदन वंदन से स्वागत करते हुए विद्यालय में प्रवेश दिलाए और हमारे आगंतुक अतिथियों को अशोक स्तंभ भारत के राष्ट्रीय चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया.

इसी क्रम में प्राचार्य के द्वारा कक्षा दसवीं में अच्छे अंक लाने वाले साल भर तक सुचारू रूप से विद्यालय के अनुशासन का पालन करने वाले आदर्श विद्यार्थी के रूप में अपना परिचय देकर के पूरे सत्र तक विद्यालय के सहयोग करते हुए सभी गुरुजनों का सम्मान करने वाले विद्यार्थी साहिल कुमार बंजारे को एक इलेक्ट्रॉनिक टेबलेट सम्मान स्वरुप प्रदान किया गया ताकि वे आगे की पढ़ाई बहुत अच्छे से टेबलेट के माध्यम से कर सके और किसी भी प्रकार का उसको कोई परेशानी ना हो साथ ही साथ स्टाफ के समस्त सदस्यगण प्रवेश उत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपना सर्वस्व विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए अध्ययन अध्यापन की बात कही मुख्य अतिथि ने कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिएगा वह दहाड़ेगा” एक कौर कम खाइए लेकिन बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाइये.

See also  CG : चरवाहा की मिली खून से सनी हुई लाश, पुरानी रंजिश में हत्या का संदेह, जाँच में जुटी पुलिस 

अध्यक्ष महोदय ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को आत्मसात करते हुए हमें आगे बढ़ने की सीख दी अध्यक्ष कश्यप ने भी कहा कि मैं हमेशा इस विद्यालय के विकास के साथ हूं और प्रारंभ में प्रचार द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करके यह संदेश सभी बच्चों में जन-जन तक पहुंचाएं और उनके उनके व्यक्तित्व विकास के साथ ही साथ उन्हें व्यावहारिक शिक्षा पर बल दिए गांव गरीब के बच्चे को भी अच्छी शिक्षा ग्रहण करने में कोई परेशानी हमारे राज्य में नहीं आनी चाहिए इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और सभी बच्चों को यह निर्देशित किया गया कि समान रूप से हमारे विद्यालय में वह निर्भीक होकर पढ़ें और अपने अंदर छुपे ज्ञान को बाहर निकाल कर देश और प्रदेश का मान बढ़ावें.