CG : पैसे की बेबसी का फायदा उठाकर विवाहिता से दुष्कर्म, झांसा देकर पति से किया अलग

अंबिकापुर में चार युवकों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला अपने पति के साथ मध्य प्रदेश से काम की तलाश में पहुंची थी। दिन भर जब काम नहीं मिला तो महिला पति के साथ बस स्टैंड के वेटिंग रूम में बैठी हुई थी। इसी बीच चार युवक महिला को झांसा देकर अपने साथ ले गए और सारी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कोतमा निवासी महिला अपने पति के साथ दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से रविवार सुबह अंबिकापुर पहुंची थी। दोनों काम की तलाश में आए थे। मजदूरी के लिए दिनभर वे भटकते रहे, लेकिन काम नहीं मिला। खाने और वापस जाने के लिए पैसे नहीं थे, तो दोनों देर शाम अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पहुंच गए। पैसों के इंतजाम के लिए महिला ने अपना मोबाइल बेचने का निर्णय लिया और ग्राहक तलाशने लगी। 

See also  कैंसर से जंग हार गए जूनियर महमूद,  67 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा

महिला अपनी मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रही थी कि इसी दौरान ई रिक्शा में सवार होकर तीन युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को झांसा दिया कि वे मोबाइल बिकवा देंगे। इस बीच दो युवक उसके पति को बहाने से दूर ले गए। एक युवक ने महिला को मोबाइल बिकवाने की बात कहकर ई-रिक्शा में बैठा लिया। झांसे में आकर महिला उसके साथ ई-रिक्शा से रवाना हो गई। झांसा देकर वह महिला को करजी में एक सूने घर में ले गए और उसके साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। महिला को युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। सुबह उसे करजी गांव से वाहन में बिठाकर युवक भाग निकले। महिला ने अंबिकापुर पहुंच पति को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह पति के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तुंरत केस दर्ज किया और चारों युवकों की तलाश में लग गई। पुलिस ने दो आरोपियों चंदन और गोलू को हिरासत में ले लिया है। दोनों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच बताई गई है। दो अन्य की तलाश पुलिस कर रही है। सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। बताया है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वो भी हिरासत में होंगे। 

See also  छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 19वां नेशनल जैम्बोरी, मुख्यमंत्री साय से राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात