JJohar36garh News|पामगढ़ के ग्राम नंदेली में 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है|
बच्ची के पिता शिव नारायण श्रीवास ने बताया कि उसके बच्ची तृप्ति श्रीवास आज सुबह नहाने के बाद घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। खोजबीन के बाद पता चला कि वह तालाब की ओर गई है। तलाब में ढूंढने के बाद परिजनों को बच्ची का शव मिला। परिजन बच्ची को लेकर पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे|