पामगढ़ : तालाब में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज देर शाम एक युवक की लाश तालाब में तैरती हुई मिली है। लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरदेई की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धरदेई के पुरैना तालाब में आज शाम कुछ लोगों ने एक युवक की लाश देखी। लाश के आसपास खून फैला हुआ है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। लाश की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

 

फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।

 

इस खबर की अपडेट के लिए न्यूज़ में बने रहे।

See also  छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभागों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, रायपुर-दुर्ग में भी होगी हल्की बारिश