VIDEO : टमाटर के साथ-साथ आलू भी रुला रहा लोगों को

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में हुई बारिश और बढ़ती डीजल की कीमतों के कारण सब्जियों की कीमतों में दोगुना उछाल लिया है जिससे आम जनजीवन को अस्त ब्यस्त कर दिया है | 20 रुपए बिकने वाला आलू आज 40 रुपए हो गए हैं तो अन्य हरी सब्जियों की कीमतों का अंदाज़ा लगाया जा सकता है | सब्जियों पर महंगाई की मार से खासकर मध्यम वर्ग और छोटे तबके के लोग परेशान है।

मौजूदा समय में आलू के साथ-साथ टमाटर भी लोगों को रुला रहा है। इन दिनों सबसे ज्यादा लोगों को टमाटर के दाम चुभ रहे हैं। सब्जी मंडी के एक कारोबारी के मुताबिक बारिश और डीजल की कीमतों के कारण बाहर से आने वाले टमाटर के ट्रकों की संख्या काफी कम हो गयी है। जितना टमाटर आ रहा है उससे मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। थोक मंडी से टमाटर 30 से 35 रुपये किलो बिक रहा है। खुदरा सब्जी बेचने वाले टमाटर 50 रुपये और इससे अधिक दाम पर बेच रहे हैं। सब्जियों के महंगे होने का कारण आसपास के क्षेत्रों से सब्जी की कम आवक भी बताया जा रहा है। आगामी दिनों सब्जी के भाव में कमी आने की संभावना बताई जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय