दिनदहाड़े अपहरण शिक्षिका का अपहण, डरा-धमका कर जबरदस्ती किया विवाह, युवती को ढूंढने का प्रयास जारी

दिनदहाड़े अपहरण शिक्षिका का अपहण, डरा-धमका कर जबरदस्ती किया विवाह, युवती को ढूंढने का प्रयास जारी  : राजनांदगांव जिला के डोंगरगांव में निजी स्कूल की अध्यापिका का दिनदहाड़े अपहरण और डरा-धमका कर जबरदस्ती विवाह का मामला सामने आया है। पूरा घटनाक्रम शुक्रवार का है। आरोपी भर्रेगांव निवासी अनूप केशव चंद्राकर (32) ने सुबह 10.30 बजे रास्ते से युवती का अपहरण किया। इसके बाद उसने पेट्रोल डाल कर युवती पर शादी का दबाव बनाया।

 

इसे भी पढ़े :-पीएम आवास योजना शुरू , ग्रामीण से घर बनवाने के लिए मिलेंगे ₹1.20 लाख, ऐसे करें आवेदन

 

देर शाम सात बजे सुनसान जगह पर उसने युवती से जबरदस्ती विवाह किया। इसका वीडियो भी आरोपी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है। देर रात एक बजे आरोपी ने युवती को उसके मामा के घर बालोद जिले के ग्राम अंडा में ये कहकर छोड़ दिया कि वो पुलिस के पास जाने की हिमाकत न करें। इस पूरे मामले में पीड़िता भेजराटोला निवासी लेडी टीचर और उसके स्वजनों ने शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।

See also  नाबालिग बेटी और उसके नवजात की हत्या, लिव-इन-रिलेशनशिप में थी गर्भवती, गाँव का ही था युवक, परिजन शादी को नहीं थे राजी

 

इसे भी पढ़े :-पत्नी तीनों बच्चों को लेकर चली गई मायके, हताश पति ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस

 

स्वजनों ने बताया कि आरोपी पहले भी दो बार युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ कर चुका है, जिसकी शिकायत भी थाने में दर्ज की गई थी। बीते कुछ दिनों से वह पीड़िता और उसके स्वजनों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस की अलग अलग टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वह लगातार लोकेशन बदल रहा है। कल भी परिजनों के साथ युवती को ढूंढने का प्रयास किया गया था।

 

कचरा फेंकने के विवाद में महिला ने चलाई आरी, 3 लोग घायल, जाँच में जुटी पुलिस