गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में एक शिक्षक ने अपनी ही नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा| लड़की के गर्भवती होने के बाद इस कांड का खुलासा हुआ| लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना में की है| पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है|
इसे भी पढ़े :-पामगढ़ में अर्टिका कार को बदमाशो ने किया आग के हवाले, पीछे के कांच को तोड़ घटना को दिया अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक पिछले कई सालो से नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद जब परिजनों ने उससे इस बारे में पूछा तब उसने शिक्षक द्वारा दुष्कर्म करने की बात का खुलासा किया। इस बात को सुनने के बाद पीड़िता के परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पीड़िता द्वारा मामले का खुलासा करने के बाद परिजन तत्काल गौरेला थाना पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश में जुट गई है।