पामगढ़ : फंदे से लटकी मिली स्कूल के बाबू की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

जांजगीर जिले के पामगढ़ में एक स्कूल के बाबू ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | मृतक भिलोनी हाई सेकेंडरी स्कूल में बाबू पद पर कार्यरत था जो शराब का आदि था। घटना पामगढ़ थाना के ग्राम चंडीपारा का है|

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक रवि अम्बेडारे चंडीपारा में किराये के मकान में रहता था | जो मूलतः महाराष्ट्र का रहने वाला था| उसके मित्र सिदार मारकंडे ने बताया की आज सुबह 7 बजे के आसपास मृतक की पत्नी का फोन आया की रवि फोन नहीं उठा रहा है| जिस पर वह उसके घर गया | जहाँ देखा की रवि कमरे के सीलिंग फेन के सहारे फंदे से लटका हुआ है| जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी |

 

See also  स्वामित्व योजना : सुशासन दिवस पर होगा अधिकार अभिलेखों का वितरण