दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

कोरबा जिला में एक किशोरी के साथ 4 युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. प्रेमी के साथ सर्वमंगला मंदिर से वापस लौट रही एक 15 साल की किशोरी का रास्ते से दो बाइक में सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया। उसके प्रेमी ने कुछ दूर तक पीछा किया पर उसकी आंखों से आरोपित ओझल हो गए।

कनकी मार्ग में स्थित सूने डंपिंग यार्ड में ले जाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली किशोरी अपने प्रेमी के साथ बाइक में सर्वमंगला मंदिर गई थी। वहां से वापस लौटते वक्त लघु शंका करने राताखार के पास सूने स्थान में रूकी। पीड़िता के अनुसार जैसे वह झाड़ियों के बीच गई। दो युवक बाइक में पहुंचे और उसका हाथ पकड़ कर जबरदस्ती खींचने लगे। उसने विरोध किया, तब तक थोड़ी दूर ही खड़ा उसका प्रेमी भी पहुंच गया। उसने अपने प्रेमिका को छोड़ देने के लिए दोनों युवकों के सामने गिड़गिड़ाया, पर वे नहीं माने।

See also  रायपुर : दुर्घटना कम करने सड़कों पर करें सुधारात्मक कार्य: सांसद श्रीमती चौधरी

प्रेमी को जान से मारने की धमकी देते हुए चारों युवक ने किशोरी को डराया धमकाया और अपने साथ जबरदस्ती बाइक में बैठा कर ले गए। कुछ दूर तक उसके प्रेमी ने पीछा किया, पर तेज रफ्तार में चारों युवक निकल गए। किशोरी को डंपिंग यार्ड ले गए, यह काफी सूना इलाका है। यहां किसी का आना जाना नही है। किशोरी के साथ यहां तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। उसने अपने बयान में बताया है कि एक युवक बाल खींच कर पकड़ा था और दो युवक हाथ पकड़े हुए थे। वह काफी चीखी चिल्लाई, पर कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा।

आरोपितों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपितों का नाम नहीं जानती, पर वह देख कर पहचान जाएगी। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म व पाक्सो का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

निर्वस्त्र घर भेजने की दी गई धमकी

पीड़िता को पुलिस ने बाल कल्याण समिति में बयान के लिए प्रस्तुत किया। यहां उसने आपबीती सदस्यों को बताई है। उसने यह भी बताया है कि आरोपितों ने उसे धमकाया था, यदि वह शोर मचाएगी तो निर्वस्त्र अवस्था में छोड़ देंगे और वैसे ही उसी अवस्था में उसे घर जाना पड़ेगा। एक युवक जिसने दुष्कर्म नहीं किया। उसने बाइक में बैठा कर उसे वापस शहरी क्षेत्र में छोड़ा। जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची।दस दिन बाद की गई कोतवाली में शिकायतपीड़िता ने चार जुलाई को ही

See also  कवर्धा को अपराध की राजधानी, इसके पीछे गृह मंत्री विजय शर्मा की भूमिका बताई: पूर्व मुख्यमंत्री बघेल

इस घटना की जानकारी अपनी मां को दे दी थी। यह सुन वह भी सकते में आ गई, क्योंकि उसका पिता कहीं बाहर गया हुआ था। इसलिए इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी गई। पिता के वापस लौटने पर 14 जुलाई को इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म की शिकायत की गई है। सामूहिक दुष्कर्म की अभी पुष्टि नहीं हुई है।