JJohar36garh News। कांकेर पुलिस ने कुछ दिन पहले ही महिला की अधजली लाश बरामद की थी, सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी, आखिरकार पुलिस आरोपियों तक पहुंच कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।कहा जाता है कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता, कांकेर की कहानी सुन-कर आप हैरान हो जाएंगे, युवक ने 13 साल में तीन शादी रचाई. दूसरी नंबर की पत्नी की तीसरी पत्नी के साथ मिल-कर हत्या कर दी, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पति-पत्नी ने शव को जंगल में फेंक दिया और सबूत मिटाने के लिए डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की।
कांकेर पुलिस ने कुछ दिन पहले ही महिला की अधजली लाश बरामद की थी, सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी आखिरकार पुलिस आरोपियों तक पहुंच कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी ने खुलासा किया कि पिछले 13 साल में तीन शादियां कर चुका है पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी रचाई और साल 2021 में तीसरी शादी कर दूसरी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, कांकेर पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर जेल भेज दिया है।
फरार आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस
आखिरकार CCTV फुटेज में तुलसीदास पूर्णिमा को सफारी कार में बिठाकर गुरूर की तरफ ले जाते हुए नजर आया, सुराग मिलने के बाद आसपास के शहरों में भी तुलसीदास की तलाश लगातार की जा रही थी, आखिरकार पुलिस ने आरोपी को तीसरी पत्नी इंद्राणी मानिकपुरी के साथ रायपुर से गिरफ्तार कर लिया
तीसरी पत्नी संग की दूसरी पत्नी की हत्या