छत्तीसगढ़ में बढ़ा तापमान, अगले 2 दिनों के लिए चेतावनी जारी, शनिवार को गर्मी ने दिखाया अपना रूप

छत्तीसगढ़ में बढ़ा तापमान : छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने आज मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गर्म दिन होने की चेतावनी जारी की है। वहीं 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हो सकता है। 1 और 2 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

 

इसे भी पढ़े :-कार लेने का सपना, जाने कितना होना चाहिए आपका सिविल स्कोर

 

छत्तीसगढ़ में बढ़ा तापमान : शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रायपुर में रहा। यहां 40.2 डिग्री दिन का तापमान पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक दिन तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होगा। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 4.7 डिग्री अधिक था।

See also  डंडे से पीट-पीटकर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

 

टैक्स-फ्री कमाई, जाने इन स्रोतो के बारे में, Income Tax विभाग ने रखा Exemption Category में