JJohar36garh News|जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने ग्रामीणों को कुचल दिया है.कार की टक्कर से 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हैं। घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पथलगांव थाना क्षेत्र की घटना है.
गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर आवगमन अवरुद्ध कर दिया है. सभी लोग दुर्गा विसर्जन की रैली में शामिल थे. 15 किलोमीटर दूर वाहन को पकड़कर आग के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि कार में भारी मात्रा में गांजा रखा गया था. शहर में फिलहाल तनाव की स्थिति है. कलेक्टर, एसपी और आलाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है. भीड़ को कंट्रोल करने लाठीचार्ज की स्थिति निर्मित हो गई है. पत्थलगांव के सभी रास्ते को सील कर दिया गया है.

लोगों ने घटना के विरोध में पत्थलगांव थाने का घेराव कर दिया। इसके अलावा गुमला-कटनी नेशनल हाइवे को मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया है। पुलिस ने एक एएसआई पर गांजा तस्करी कराने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि आरोपी कार सवार एएसआई के साथ ही मिलकर गांजा तस्करी करने की फिराक में था। इसलिए हम एएसआई के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हैं।

फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंची हुए हैं। पचा चला है कि एसपी विजय अग्रवाल और कलेक्टर रितेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंच रहे हैं। अभी यह पता नहीं चल सका है कि कार सवार शख्स का नाम क्या था। कार में कितना गांजा था, यह भी पता नहीं चल सका है। इधर, आस-पास की भीड़ ने उसका पीछा कर उसे 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा में पकड़ लिया है। लोगों ने उसकी पिटाई भी की है और उस कार को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लोगो पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

वहीं घटना को लेकर कलेक्टर रितेश अग्रवाल का कहना है पत्थलगांव में हुई घटना दुखद घटना है। पहली प्राथमिकता लोगों के ईलाज व घायलों के उपचार की है। कलेक्टर ने लोगों से ,शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया है। आरोपी को भीड़ से बचाने पुलिस उसे रायगढ़ जिले के कापू थाना लेकर गई है।