CG : हथियार सप्लायर आरोपी को VIP ट्रीटमेंट क्यों, अस्पताल में बिना हथकड़ी के अपने रिश्तेदारों से मिल रहा आरोपी

रायपुर

राजधानी रायपुर में हथियार सप्लाई करने वाले लोकेश अग्रवाल (सोनू) को न्यायिक हिरासत में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। इस पर ड्रग्स सप्लायर प्रोफेसर गैंग को भी हथियार सप्लाई करने का आरोप है। आरोपित सांस की बीमारी बताकर 19 अक्टूबर से अंबेडकर (मेकाहारा) अस्पताल के वार्ड नंबर 8 में भर्ती है, जबकि जांच में जब सभी रिपोर्ट नार्मल आई है।

इसे भी पढ़े :-छत्तीसगढ़ में नदी में करंट लगाकर युवक मार रहा था मछली, चपेट में आने से हुई मौत

अस्पताल में लोकेश बिना हथकड़ी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात करता है। पुलिसकर्मियों के सामने खुलेआम फोन पर बात करता है, जबकि उसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मी वार्ड के बाहर तैनात किए गए हैं, लेकिन आने वालों के जांच नहीं होती।

इसे भी पढ़े :-बिश्नोई समाज का ना शमशान घाट ना कब्रिस्तान और ना ही मोक्ष धाम, फिर कैसे होता है अंतिम संस्का

23 सितंबर को पकड़ा था पुलिस ने

See also  रायपुर Nude Party मामला: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, क्लब मालिक समेत 7 गिरफ्तार

आरोपी लोकेश अग्रवाल को टिकरापारा और एसीसीयू की टीम ने 23 सितंबर को पकड़ा था। लोकेश पर प्रोफेसर गैंग के सदस्य शुभम को एक लाख रुपये में पिस्टल बेचने का आरोप था। आरोपित शुभम को कस्टडी में लेने के दौरान पुलिस ने ड्रग्स के साथ पिस्टल भी बरामद किया था। पुलिस की पूछताछ में लोकेश अग्रवाल ने शुभम को पिस्टल देने की बात कही थी।

इसे भी पढ़े :-इटली से आये युवक की रहस्यमय हालत में मौत, परिवार में मची चीख पुकार

सांस लेने में तकलीफ होने की बताई थी शिकायत

मेकाहारा पहुंचते ही आरोपित सोनू ने डाक्टरों से सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की थी। सोनू की शिकायत के बाद डाक्टरों ने बीपी, चेस्ट और आक्सीजन लेवल की जांच की थी। सोनू की रिपोर्ट के अनुसार उसका बीपी 110, आक्सीजन लेवल 100 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़े :-मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बोले 16 बच्चे पैदा करने के बारे में सोचें लोग

See also  मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया इस्तीफा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पद छाेड़ी, 4 पन्नों में भेजा पत्र

जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट बंद

सेंट्रल जेल रायपुर में कोयला, शराब घोटाले के मामलों में जेल में बंद आरोपितों को वीआईपी सुविधा बंद कर दी गई है। बताया गया है कि ईडी के आरोपी सूर्यकांत तिवारी, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा और समीर बिश्नोई समेत महिला रूपों भी जेल में जाने के बाद वहां की स्पेशल बैरक में रखे गए थे। जहां इन्हें विप सुविधा मिल रही थी। अब यह सुविधा समाप्त करते हुए इन चारों को सामान्य बैंक में भेज दिया गया है। अब अस्पताल में रसूख का खेल चल रहा है।

इसे भी पढ़े :-न्यूजीलैंड को पुणे टेस्ट से पहले करारा झटका, दूसरे मैच से भी बाहर हुआ यह स्टार बल्लेबाज