पामगढ़ : शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी चढ़ा थाना पामगढ़ पुलिस के हत्थे

JJohar36garh News। दिनांक 09.05.2022 को पीड़िता ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राहुल कुमार बर्मन निवासी बुंदेला थाना पामगढ़ द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर *थाना पामगढ़ में अप.क्र. 199/22 धारा 376 भादवि.* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण महिला संबंधी होने तथा प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु गठित कर आरोपी गिरफ्तारी के लिये संबंधित स्थानों में दबिश दिया गया। दिनांक 10.05.2022 को आरोपी *आरोपी राहुल कुमार बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी बुंदेला थाना पामगढ़** को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी राहुल कुमार बर्मन द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने तथा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पामगढ़ उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे, सउनि अरूण सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र घृतलहरे, श्रीकांत सेंगर, भुवनेश्वर साहू, महेन्द्र राज का कार्य सराहनीय योगदान रहा।

See also  त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए, जिला मजिस्ट्रेट ने नियुक्त किया 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट