मन को मोह लेती हैं लद्दाख की खूबसूरत वादियां और शांत वातावरण

लेह-लद्दाख हमेशा से ही घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह रही है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग घूमने आते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यहां साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां आने वाले पर्यटक स्थानीय धरोहर और कला संस्कृति का आनंद लेते हैं। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तो ऐसे में आपको लेह-लद्दाख की खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

फुगताल मठ

फुगताल मठ को फुगताला गोम्पा के नाम से जाना जाता है। अगर आप लद्दाख घूमने जा रहे हैं, तो इस जगह की सैर करना न भूलें। यह अपनी बनावट और खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेती है। आप यहां ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

जांस्कर घाटी

जांस्कर घाटी लद्दाख में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां आप कैंपिंग और ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं। यह 7000 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली हुई है। आप यहां कई खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं। यहां से लगभग 45 किमी दूरी पर निमू गांव स्थित है। यह आकर्षण का केन्द्र है, जहां आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

See also  नमक-चीनी से ज़्यादा खतरनाक मैदा और बोरिंग का पानी! किडनी को लेकर डॉक्टरों की सख्त चेतावनी

पैंगोंग झील

पैंगोंग झील अपनी खूबसूरती के कारण दुनियाभर में मशहूर है। आपको यहां खूबसूरत पौधे, पक्षियों और जानवरों की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यह 12 किलोमीटर लंबा है।

गुरुद्वारा पत्थर साहिब

इस जगह को लेकर मान्यता है कि यहां गुरू नानक जी की छवि है। यह स्थान बहुत ही शुभ माना जाता है। सालभर यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

खारदुंगला दर्रा सियाचिन

लद्दाख के मशहूर पर्यटन स्थलों में खारदुंगला दर्रा सियाचिन शामिल है। यह एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह ग्लेशियर के बहुत करीब है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। आपको यहां पहुंचकर एक अलग ही अहसास होगा।