मोटरबोट की तरह बीच नदी दौड़ा दी बाइक, देखकर सभी हैरान, देखें विडियो 

सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिनको देखकर हैरानी से लोगों की आंखें खुली रह जाती हैं। इनमें से कई वीडियो स्टंट के भी होते हैं। आपने सोशल मीडिया पर कई लोगों को खतरनाक स्टंट करते देखा होगा। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स जो स्टंट कर रहा है, उसे देखकर आपकी आंखे खुली रह जाएंगी। आपने लोगों को सड़क पर, मौत के कुंए में, पहाड़ियों पर बासइक दौड़ाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी को नदी के बीच बाइक दौड़ाते देखा है। इस वीडियो में ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

शख्स ने नदी में उतार दी बाइक
ट्विटर पर एक ऐसा ही रोमांच से भरा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने पुल से नदी पार करने के बजाय, नदी में ही बाइक उतार दी और मजे से चलाते हुए आगे बढ़ता हुआ दिखा। वीडियो में शख्स को बाइक पर बैठकर ढलान से नीचे नदी में उतरते और फिर नदी में आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है।

See also  पति ने 4 लाख में बेचा पत्नी को, खरीदारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @crazyclipsonly नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स बड़े मजे से नदी में अपनी बाइक उतार देता है और फिर उसे मोटरबोट की तरह पानी में तेजी से दौड़ाने लगता है। इस पूरे नजारे को देखकर आप भी दातों तले उंगलियां दबाने लगेंगे।

वायरल हुआ वीडियो
पानी में बाइक दौड़ाने का ये स्टंट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इसे अब तक लगभग 5 मिलियन लोगों ने देखा है। हजारों यूजर्स ने इसे लाइक किया है। बहुत से यूजर्स इस पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।