JJohar36garh News| जांजगीर-चांपा जिला के जैजैपुर में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ओडेकेरा के बीच की है।
मिली जानकारी के अनुसार युवती की तबीयत खराब होने पर नगारीडीह के रहने वाले युवक रवि शंकर नारंग अपने दोस्त राजेश निराला और शिवकुमार नारंग के साथ बलेनो कार में उसे सीएचसी जैजैपुर में भर्ती कराया और वापस लौट रहे थे। इसी बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है, वहीं एक अन्य युवक घायल हुआ है। मामल जैजैपुर थाना क्षेत्र के ओड़ेकेरा गांव के पास की है।
पुलिस के अनुसार नगारीडीह की एक युवती की आज दोपहर अज्ञात कारणों से घर पर जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की, इधर अचानक युवती की तबीयत खराब होता देख परिजन मौके पर पहुंचे। घटना के बाद गांव के युवक रवि शंकर नारंग (37 साल) अलेख नारंग अपने दोस्त राजेश निराला (35 साल) सेतराम निराला और शिव कुमार नारंग (23 साल) रोहिदास नारंग के साथ उसे बलेनो कार क्रमांक सीजी 11 बीई 2080 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लेकर पहुंचा।
यहां युवती को सीएचसी में भर्ती कर तीनों कार से वापस गांव लौट रहे थे, इसी बीच ओडेकेरा के पास दोपहर डेढ़ बजे उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और रविशंकर कार में फंस गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर यहां लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन कार में फंसने के कारण रविशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद रविशंकर की लाश क्षतिग्रस्त कार से निकाली गई। दुर्घटना के बाद घायल राजेश निराला और शिव कुमार नारंग को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिव कुमार का गंभीर हालत में इलाज जारी है।