Janjgir : कंबल से लिपटा एक बच्चा और युवती की लाश,  निर्वस्त्र अवस्था में था युवती का शव, हत्या कर फेंकी लाश, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा जिला में कंबल से लिपटी हुई युवती और बच्चे की लाश मिली है| युवती  निर्वस्त्र अवस्था में थी| शव के पास ही में खरगोश की भी लाश मिली है| सूचना पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| घटना नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम मुड़पार की है | महिला और बच्चे का शव एक दूसरे से लिपट कर रस्सी से बंधा मिला है। दोनो की पहचान नहीं हुई है।

थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया की ग्रामीणों ने सूचना दी की नाला में कपड़े से लपटा हुआ शव होने की सूचना दी गई मौके पर पहुंचकर,शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार,एक बच्चा जिसकी उम्र 8 साल वही युवती उम्र 25 साल लगभग है वही एक खरगोश भी दोनो के शव के पास मृत अवस्था में मिला है। बच्चा और युवती दोनो का शरीर एक दूसरे से रस्सी से बंधे हुए कंबल से लपटा हुआ मिला है। आसंका है की दूसरे जगह से दोनों को मार कर शव को मुड़ा नाला के पास पेका दिया गया है, युवती के शरीर के बाए पैर में चोट के निशान है,युवती निर्वस्त्र अवस्था में मिली है युवती के मुंह जोकि कपड़े से टूसा मिला है  ,वही एक बच्चा भी मिला है जिसके गले में रस्सी से खींचने से चोट के निसान है शरीर में केवल भूरे रंग की चड्डी पहना हुआ मिला है।

See also  ITBP के सब इंस्पेक्टर को हटाया गया , चुनाव ड्यूटी में गड़बड़ी की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया एक्शन, अमित जोगी ने पीठासीन अधिकारी पर लगाये आरोप

डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची हुई थी जहा 500 मीटर तक डॉग घूमते हुए गया जिसके बाद आगे नहीं बढ़ पाया है। वही गांव के सरपंच पति संतोष यादव ने बताया महिला व बच्चे कहां से है यह पता नही चल पाया है. मौके मृत अवस्था में खरगोश एवं नींबू चूड़ी भी बरामद किया गया है इसलिए आशंका जाहिर की जा रही है कि मामला नरबलि या जादू टोने का भी हो सकता है.