दबंग महिला ने ई-रिक्शा चालक की जमकर की पिटाई, माफी मांगता रहा युवक, जड़ दिए थप्पड़ पे थप्पड़

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में एक दबंग महिला ने एक ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित युवक महिला से बार-बार हाथ जोड़कर बहन- बहन बोलता रहा और माफी मांग रहा है। बावजूद इसके गुस्से से लाल महिला ने उसकी एक न सुनी। युवक पर कई थप्पड़ जड़ दिए।

वहीं पास में खड़े लोगों ने युवक को बचाने के बजाए वीडियो बनाने में मस्त रहे। किसी ने घटना वीडियो बना कर दबंग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा- रिक्शा चालक की सिर्फ इतनी गलती थी उसका ई-रिक्शा महिला के कार में टच कर गई थी। जिससे महिला भड़क गई और चालक को बीच सड़क ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने लगी।

मिली जानकारी के मुताबिक ई- रिक्शा केवल कार से टच कर गया था। जिसके बाद गुस्साई महिला ने चालक की कमीज पकड़कर कई थप्पड़ जड़ दिए। वही जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर रही है।

See also  योगी आदित्यनाथ सरकार का किसानों की ‘आर्थिक समृद्धि’ पर जोर