शादी मे सिटी गोल्ड का मंगलसूत्र लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटी बारात

वर व कन्या पक्ष में विवाद मंगलसूत्र को लेकर हुआ। जिसके बाद बारात बैरंग ही लौट गई |  वर पक्ष सिटी गोल्ड का मंगलसूत्र लेकर पहुंचा था। इसे देखकर कन्या पक्ष के लोग भड़क गए। विवाद इतना बढ़ा कि शादी तो दूर बाराती किसी तरह मौके से बचते-बचाते निकल गए। वहीं, दोनों पक्ष थाने में शिकायत लेकर पहुंचे।मामला बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र का है।

कन्या पक्ष ने थाने में लिखित आवेदन दिया

कन्या पक्ष की ओर से दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन में लिखा कि विवाह लगने के बाद से अभी तक करीब ढाई लाख रुपये दिया गया। वहीं, विवाह की रात भी वर पक्ष ने और दो लाख रुपये की मांग की थी, जिसे देने में असमर्थ थे।

कन्या पक्ष की ओर से यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद वर पक्ष ने बारात वापस भेज दिया। इस आवेदन में धनबाद जिला अंतर्गत कतरास बाजार स्थित मिश्रा बस्ती निवासी दुल्हा हेमंत मिश्रा (पिता सोमर मिश्रा), मां रीना देवी तथा भाई जयंत मिश्रा को आरोपी बनाया गया है।

See also  कुशीनगर में सपा नेता समेत 10 गिरफ्तार, जाली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश

दहेज की कोई बात नहीं है- वर पक्ष

इधर, वर पक्ष की ओर से यह आरोप लगाया है कि दहेज की कोई बात नहीं थी। उन्हाेंने शुरू में ही दहेज ना लेने की बात की थी। रात को विवाद भी दहेज को लेकर नहीं, बल्कि मंगलसूत्र को लेकर हुआ था। पैसे के अभाव में वे लोग सिटी गोल्ड का मंगलसूत्र लाए थे, जबकि कन्या पक्ष के लोग सोने का मंगलसूत्र की बात पर अड़ गए।

कहा कि अभी तक एक कार्यक्रम के दौरान 10,101 रुपये मिला। वहीं, मैंने लड़की से व्यक्तिगत मदद के रूप में 22 हजार रुपये लिया है। वह विवाह करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कन्या पक्ष के लोग मान नहीं रहें हैं।