मईनिका माई शिक्षण समिति पामगढ़ द्वारा संचालित विद्या निकेतन स्कूल एवम ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में शुक्रवार को प्रतिभावान छात्र छात्रा सम्मान समारोह एवं निर्धन छात्रा गोद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया| संस्था के संचालक नरेंद्र पाण्डेय ने बताया की संस्था की तरफ से,क्षेत्र के दूर दूर से आये 60 विद्यार्थियों को जिनका 80% से ऊपर अंक हैं , उन्हें मोमेंटो पदक और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शुक्ला ने बच्चों को और अधिक मेहनत करने की बात कही| इस अवसर पर 5 निर्धन कन्याओं का संस्था द्वारा गोद ग्रहण लिया गया । इस गरिमामयी कार्यक्रम में विद्या निकेतन एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल के सभी कर्मचारियों ने अपना अमूल्य सहयोग दिया, कार्यक्रम का संचालन निषेध तिवारी जी और सुरेंद्र पटेल ने बहुत अच्छे से किया ।