CG : महिला ने जिस प्यार के लिए पति और बच्चे को छोड़ा, उसी प्यार ने उसे उतारा मौत के घाट, प्रेमी ने बेरहमी से की हत्या

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। एक खुशहाल परिवार में तीसरे व्यक्ति की एंट्री ने जिंदगी पूरी तरह तबाह कर दी। महिला ने जिस प्यार के खातिर अपने पति और बच्चे को छोड़ दिया था| उसी प्यार ने उसकी जान ले ली| हलाकि की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन यह साफ हो गया की दूसरे प्यार को पाने के लिए पहले प्यार को धोखा नहीं देना चाहिए |

 

दरअसल करीब 9 साल पहले पिंकी सोलंकी ने बड़े अरमानों के साथ भैसामुंडा निवासी शिवदास से शादी की थी. काम की तलाश में दंपत्ति अंबिकापुर आए. इस दौरान एक बेटी का जन्म हुआ और जिंदगी सामान्य रूप से चल रही थी. इसी बीच शिवदास का सगा भांजा हेमंत काम की तलाश में मामा के घर रहने आया. इसी दौरान हेमंत और पिंकी के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं. हालात इस कदर बिगड़े कि समाज और रिश्तों की सारी मर्यादाएं टूट गईं. पिंकी ने अपने पति और मासूम बच्ची को छोड़कर हेमंत के साथ नई जिंदगी शुरू कर ली. दोनों साथ रहने लगे और इस रिश्ते से एक बच्चा भी हुआ.

See also  Pamgarh : महापरिनिर्वाण दिवस पर अनुयायियों ने किया कैंडल मार्च, अंबेडकर चौक में दी गई श्रद्धांजलि

 

 

जिस प्यार के लिए पिंकी ने अपना घर छोड़ा था, वही धीरे-धीरे उसकी मौत की वजह बन गया. आरोपी हेमंत को पिंकी का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और अन्य लोगों से बातचीत करना नागवार गुजरने लगा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और कुछ महीनों से वे अलग-अलग रहने लगे. हालांकि फोन पर कभी-कभी बातचीत होती रहती थी, लेकिन पिंकी को अंदाजा नहीं था कि हेमंत उसके कत्ल की साजिश रच रहा है. 29 जनवरी 2026 को आरोपी हेमंत का जन्मदिन था. हेमंत ने पिंकी को घुमाने के बहाने मोरभंज बुलाया. दोनों ने साथ में केक काटा और शराब भी पी. इसके बाद हेमंत पिंकी को भीड़-भाड़ से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया.

 

 

यहीं आरोपी ने दुपट्टे से पिंकी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. शक होने पर कि पिंकी अभी जिंदा हो सकती है, आरोपी ने चाकू से उसका गला भी रेत दिया. करीब दो महीने से रची जा रही साजिश को हेमंत ने जन्मदिन के दिन अंजाम दे दिया. एडिशनल एसपी सूरजपुर योगेश देवांगन ने बताया कि शव मिलने के बाद जयनगर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

See also  रायपुर में झमाझम बारिश, अगले तीन दिन मौसम रहेगा मेहरबान, येलो अलर्ट जारी