CG : बेटी की शादी के लिए उधार पैसों को चुकाने जा रहा था बुजुर्ग, धक्का देकर लूट 2.50 लाख

बिलासपुर में स्कूटी सवार बदमाश ने एक बुजुर्ग से ढाई लाख रुपये लूट लिए। बुजुर्ग बैंक से रुपये निकालकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाश ने पहले उन्हें धक्का दिया। फिर दोबारा घूमकर आया और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकला। बुजुर्ग ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन दोपहर होने के चलते जब लोग पहुंचे, वह भाग चुका था। इसके बाद बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कपिल नगर मे रहने वाले शिवकुमार चंद्रा दवाई कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद से रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी के समय रुपये उधार लिए थे। रकम लौटाने के लिए उन्होंने अपने गांव की जमीन गिरवी रखी। उसी से मिले ढाई लाख रुपये एसबीआई की शाखा से निकालकर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे घर लौट रहे थे। अभी वह घर के पास पहुंचे ही थे कि स्कूटी सवार बदमाश ने उन्हें धक्का दिया। बुजुर्ग किसी तरह संभले तो बदमाश फिर लौटा और उनसे बैग छीनकर भाग गया।

See also  दहेज के लिए परेशान करने वाले 6 पहुंचे जेल, 2 महिला व 4 पुरुष शामिल

इस बीच बुजुर्ग ने आसपास के लोगों को मदद करने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन कोई नहीं आया। बुजुर्ग परिवार के साथ सरकंडा थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। लूट की घटना की जानकारी लगते हैं थाना प्रभारी फैजुल शाह अपने टीम के साथ घटनास्थल के पास पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाले। वहां लगे एक कैमरे में बदमाश का फुटेज कैद हो गया है। उसमें स्कूटी सवार बदमाश की हरकत कैद हो गई। जिसमें वह बुजुर्ग को बैग छीनकर भाग रहा है।

टीआई फैजूल शाह ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी का मोबाइल नंबर भी मिल गया। लिहाजा, पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस किया, तब उसके उसलापुर स्टेशन से आगे जाने का पता चला। पुलिस ने तत्काल ट्रेन के संबंध में जानकारी ली। तब पता चला कि वह उत्कल एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा है। लिहाजा, टीआई अपनी टीम के साथ पेंड्रा के लिए रवाना हो गए। इस बीच उन्होंने जीआरपी और पेंड्रा पुलिस को भी इसकी जानकारी दी, जैसे ही ट्रेन पेंड्रा पहुंची, वहां मौजूद पुलिस की टीम ने पति-पत्नी को दबोच लिया।

See also  छत्तीसगढ़ के पूर्व ट्रायबल मंत्री मंत्री का निधन, कांग्रेस पार्टी ने दुःख जताते हुए श्रद्धांजलि दी