पामगढ़ में बना वृंदावन का प्रेम मंदिर, 50 फीट ऊंचा है पंडाल, देखने पहुँच रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

जांजगीर जिला के पामगढ़ के ग्राम पंचायत जेवरा में इस बार वृंदावन की तर्ज पर 50 फीट ऊंचा प्रेम मंदिर का निर्माण किया गया है। इस पंडाल का निर्माण नव युवक दुर्गा समिति जेवरा द्वारा किया गया है। जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

यह प्रेम मंदिर 50 फीट ऊंचाई के साथ-साथ 50 फीट चौड़ा भी है। इसकी लागत लगभग 5 लाख के आसपास आई है जिसे गांव वासियों ने आपसी सहयोग से बनाया है। मंदिर के सामने हिस्से में कृष्ण जी की प्रेम लीला का वर्णन चित्रों के माध्यम से किया गया है। इसकी सजावट इतनी आकर्षक है कि बिना कुछ देर रुक कोई भी राहगीर यहां से नहीं गुजर रहा है।

प्रेम मंदिर के बाहरी से और अंदर के हिस्से को आकर्षक रंग बिरंगी विद्युत बिजलियों से सजाया गया है। जो रात के समय में बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत दिख रहा है। इस भव्य पंडाल का निर्माण गांव के ही युवक सुनील कश्यप द्वारा किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार, सचिव सुरेश कुमार कश्यप, नरेश कुमार कश्यप, अजय कश्यप, कौशल कश्यप ने बताया कि इस मंदिर को देखने के लिए क्षेत्र के आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रतिदिन आ रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में ईवीएम की कमीशनिंग कल, अभ्यर्थियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुलाया