CG : प्रेमी जोड़े के परिजनों को रिश्ता था नामूंजर, दोनों ने बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बलौदाबाजार जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या करने का कारण घर वालों को दोनों का रिश्ता नामूंजर होना बताया जा रहा है. जिसकी वजह से दोनों ने जान देकर अपने प्यार की कीमत चुकाना ही सही समझा और घातक कदम उठा कर मौत को गले लगा लिया.

बता दें कि, कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम साबर मे युवक युवती की पेड़ मे लाश लटकी मिली. दोनों की लाश गांव से बाहर बबूल के पेड़ में लटकी मिली. घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. कसडोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

 मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि, मामला प्रेम प्रसंग का है. दोनों युवक-युवती अलग-अलग जाति के थे. दोनों के बीच में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक का नाम घनश्याम वर्मा पिता गरीब वर्मा और मृतिका नाबालिग है. पूछताछ में रिश्तेदारों ने भी दोनों के रिश्तों के जानकारी होने की बात बताई. दोनों की जाति अलग- अलग होने की वजह से घर वालों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके कारण दोनों फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

See also  Breaking News VIDEO: अकलतरा में मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक गंभीर, बिलासपुर रिफर