नर्सरी के मासूम बच्चे को टीचर ने इतनी बुरी तरह पीटा की उसके हाथों के निशाँ गाल में छप गए

रायगढ़ जिले के एक स्कूल शिक्षिका की हैवानियत ने स्कूल भेजने वाले परिजनों को सचेत कर दिया है। दरअसल मामला कार्मेल कान्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल रायगढ़ का है जहां एक मासूम बच्चे को उसकी टीचर ने इतनी बुरी तरह पीटा की उसके हाथों के निशाँ तक उस मासूम के गाल में छप गए।

जानकारी के मुताबिक़ बच्चे का नाम पार्थ बताया जा रहा है जो कक्षा नर्सरी में पढता है। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि बात सीधे कलेक्टर तक पहुंची। नर्सरी के छात्र पर स्कूल की शिक्षिक द्वारा विद्यालय में मारपीट किए जाने की घटना की शिकायत की गई थी।

मामला संज्ञान में आते ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रानू साहू ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिसमें आयुक्त नगर पालिक निगम संबित मिश्रा, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा व जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य को संयुक्त रूप से समिति में शामिल कर जांच के लिए स्कूल भेजा गया।

See also  आप पार्टी ने बांग्लादेश संकट पर सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित न किए जाने पर सरकार को पत्र लिखने का निर्णय लिया

8 जुलाई 2022 को जांच दल द्वारा प्रकरण की जांच विद्यालय में जाकर की गई। उनके द्वारा सभी संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की गई। प्रकरण में प्रथम दृष्टया कार्यवाही करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा घटना के समय कक्षा में उपस्थित शिक्षिका सोनिया पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पीडि़त बच्चे का स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सा विभाग को पालक के साथ भेजा गया है। समिति द्वारा विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने पश्चात आगामी कार्यवाही की जाएगी।