JJohar36garh News। कोरबा जिले से ट्रैक्टर चोरी की खबर सामने आ रही है। जहां एक चोर किसान बनकर ट्रैक्टर डीलर कंपनी में ट्रैक्टर खरीदने पहुंचा। और टेस्ट ड्राइव के बहाने ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। लेकिन बीच रास्ते मे ट्रेक्टर का डीज़ल ख़त्म हो गया। और चोर को उल्टे पांव भागना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित जॉन डियर ट्रैक्टर डीलर कंपनी का हैं। जहां एक व्यक्ति खुद को किसान बताकर ट्रैक्टर खरीदने पहुंचा था। टेस्ट ड्राइव के बहाने वह ट्रैक्टर स्टेयरिंग पर बैठ गया। और ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। लेकिन चोर अपने मंसूबा पूरा कर पाता इससे पहले बीच रास्ते में ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया।
जिसके वजह से चोर को बुधवारी बाजार के पास ट्रैक्टर छोड़कर भागना पड़ा। इस दौरान चोर ने अपनी बाइक को ट्रैक्टर डीलर कंपनी में ही छोड़ दिया था। जो पुलिस के हाथ लगी है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि उसका बाइक भी चोरी का ही होगा।
ट्रैक्टर चोरी के बाद जॉन डिअर कंपनी के डीलर कुश कुमार ने सीएसईबी थाना को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस तुरंत चोर के पतासाजी में लग गई। इस दरमियान पुलिस को इतवारी बाजार के पास ट्रैक्टर के देखे जाने की सूचना मिली। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को स्वयं पुलिसकर्मी चलाकर डीलर कंपनी पहुंचा।
रास्ते में लोग पुलिस वाले को ट्रैक्टर चलाते हुए देखकर हैरान थे। लेकिन बाद में उन्हें भी समझ आ गया कि पूरा मामला क्या था। ज्ञात हो कि कोई भी डीलर कंपनी अपने ग्राहकों को टेस्ट ड्राइव देने के दौरान बहुत कम मात्रा में डीज़ल य पेट्रोल मुहैया कराती हैं। जिससे किसी तरह के चोरी व अन्य चीजों को रोका जा सकें।