छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सायकल का पार्ट्स स्कूली बच्चों को साइकिल तैयार कर वितरण करने हेतु शासकीय प्राथमिक शाला कन्या शाला पामगढ़ में भेजा गया था। जिसे मोह.सलाउददीन हसन अपने अन्य साथी के साथ मिलकर साइकिल के पार्ट्स को चुराकर ले गया| शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है |
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भूपेन्द्र सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी बांसखोह थाना बास्सी जिला जयपुर (राजस्थान) ने दिनांक 21-05-2022 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सायकल का पार्ट्स स्कूली बच्चों को साइकिल तैयार कर वितरण करने हेतु शासकीय प्राथमिक शाला कन्या शाला पामगढ़ में भेजा गया था। जिसे मोह.सलाउददीन हसन अपने अन्य साथी के साथ मिलकर साइकिल के पार्ट्स को चुराकर ले गया| जिस पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 227/22 धारा 408 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
आरोपीगण घटना दिनांक से फरार थे जिनकी लगातार पता तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी मोह. सलाउददीन हसन उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्र- 14 लाईन मोहल्ला चतरा थाना सदर चतरा झारखंड में गिरफ्तारी के डर से छुपे होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना पामगढ़ से टीम रवाना कर झारखंड भेजा गया जहॉ आरोपी को घेराबंदी कर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर सायकल पार्ट्स को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी सलाउददीन हसन को दिनांक 16-06-22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में उनि ओ पी कुर्रे, सउनि अरुण सिंह, प्रधान आर राजेश कोशले, आरक्षक राघवेंद्र धृतलहरे एवं महेन्द्र राज का महत्वपूर्ण योगदान रहा