2 बहनों की शाम को थी शादी, सुबह निकली 3 भाईयों की अर्थी, ख़ुशी के माहौल में मचा दुखों का तांडव 

राजस्थान के सीकर जिले से ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने भी सुना उसका कलेजा कांप गया। जिले के लोसल थाना क्षेत्र में बेहद खतरनाक सड़क हादसे में तीन भाइयों की मौत हो गई। तीनों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है । सबसे दुखद बात यह है कि इन भाइयों की आज ही दो बहनों की शादी होनी है। लेकिन खुशियों के बीच आए इस खबर ने मातम बिखेर दिया है।

पलभर में कार पूरी तरह हो गई चकनाचूर

हादसे के शिकार हुए तीनों युवक जिस कार में सवार थे, वह कार चकनाचूर हो गई । कार में सवार चौथा युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि डीडवाना रोड पर स्थित गणगौर होटल के नजदीक नगर पालिका के एक पोल से टकराने के कारण यह हादसा हुआ । कार इतनी तेज स्पीड में थी की पूरी तरह से नष्ट हो गई।

बहन की शादी के काम से निकले थे तीनों भाई

See also  दुर्ग रेलवे स्टेशन पर लगी डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर हटाया, मचा बवाल, भारी प्रदर्शन के बाद हुई FIR

पुलिस ने बताया कि हादसे में शीशराम, धर्मेंद्र और लोकेश तीन युवकों की मौत हुई है। शीशराम की दो बहनों की आज एक साथ शादी है। रात करीब 2:30 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है । बताया जा रहा है चारों युवक शादी से संबंधित किसी काम के लिए जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान पोल से टकराने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बहनों को विदा करने वाले भाई अब इस दुनिया में नहीं

धर्मेंद्र और लोकेश, शीशराम की मौसी के लड़के है। वे लोग भी शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे और शादी से संबंधित किसी काम के लिए गए थे। आज सवेरे जब परिवार को इसकी सूचना मिली तो घर में तांडव मच गया । आज शाम को दोनों बहनों की विदाई है, लेकिन बहनों को विदा करने वाले भाई अब इस दुनिया में नहीं है। जिन तीन युवकों की मौत हुई है, तीनों पढ़ाई करते हैं । साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं।

See also  अयोध्या जेल से दो रेप-हत्या आरोपी फरार, जेल अधीक्षक समेत 7 कर्मी सस्पेंड