CG : बेड रूम में पति को महिला के साथ देखा हैरान रह गई पत्नी, विरोध किया तो बीवी से जमकर मारपीट

बिलासपुर से एक पति की बेवफाई का मामला सामने आया है। जहां बीवी ने अपने पति की करतूत करने के बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि वह काम से घर से बाहर गई हुई थी, लेकिन जब लौटकर आई तो उसके बेड रूम में पति किसी अन्य महिला के साथ था। जो उसकी प्रेमिका बताई जा रही है। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पति ने शर्मनाक हरकत करते हुए उल्टा बीवी की जमकर मारपीट कर दी। साथ ही कहा कि अब उसकी जिंदगी में यही महिला रहेगी।

दरअसल, यह घटना बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के राम लाइफ सिटी की है। जहां पलक जायसवाल नाम की महिला ने अपने पति आशीष जायसवाल  के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना हा कि उसका पति आए दिन उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। लेकिन बच्चों और परिवार की बदनाम के चलते वह चुप रही है और सब सहती रही। लेकिन शनिवार शाम जब उसने अपने बेड रूम में पति को किसी अन्य महिला के साथ देखा तो वह हैरान रह गई। 

See also  पामगढ़ में धू-धू कर जला ट्रैक्टर इंजन, थ्रेसर में मिसाई के दौरान हुआ हादसा

बता दें कि आरोपी पति बिलासपुर का एक बड़ा कारोबारी है। वह चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज का डायरेक्टर है। पलक और आशीष की शादी 8 साल पहले हुई थी। दोनों को एक बेटी भी है। सब ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन बेटी पैदा होने के बाद पति आए दिन उससे झगड़ा करने लगा। इतना ही नहीं मेरे साथ-साथ वह सवा साल की बेटी को भी मारता था।  पारिवारिक मामला होने के कारण वह चुप रही।

महिला ने बताया कि वह यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले उसका पति  6 अप्रैल को भी उस महिला को लेकर घर लाया था। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने चाकू लेकर मुझे जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं मेरे भाई देवेंद्र पर भी चाकू से हमला किया। फिर अभी शनिवार को वह अपने कामसे घर से बाहर गई थी। जब वह घर लौटी तब बेड रूम में दूसरी महिला थी। उसे देखकर पलक मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। (Ajency)

See also  जिंदल स्टील के एथलीट्स गुरजोआत सिंह खंगुरा और राइज़ा ढिल्लों ने 68वीं राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय खिताब जीतकर रचा इतिहास