महिला ने बनाया अपना अर्द्धनग्न का वीडियो, मासूम बच्ची के किया फॉरवर्ड, कुछ बदमाशों ने ब्लैकमेल

जोधपुर जिले में एक महिला ने अपना अर्द्धनग्न का वीडियो गलती से बना लिया था। इस भूल के बाद उसकी मासूम बेटी ने आगे फॉरवर्ड कर दिया। इसके बाद कुछ बदमाशों ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायत के बाद पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि पीडि़ता ने बताया कि उसने एक दिन गलती से खुद का अर्द्धनग्न वीडियो बना लिया। जिसको उसकी 7 वर्षीय बच्ची ने फोन पर गेम खेलते वक्त गलती से किसी और को फॉरवर्ड कर दिया। उस समय उसे पता नही चला। करीब दो माह पहले वे अपने रिश्तेदारी में गई, तब आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दीं। समाज में बदनाम करने की धमकियां देकर 25 लाख रुपयों की मांग की। मेरे से शारीरिक संबंध बनाने पर जोर दिया। इसके बाद पीडि़ता की आंखें खुल गई। बार-बार आरोपियों के धमकियां देने से पीडि़ता दुखी हो गई। उसके मन में आत्महत्या करने तक के भाव पैदा हो गए। पीडि़ता का आरोप हैं कि ये पूरा गिरोह है। पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ कर रिपोर्ट दर्ज की और पांच को गिरफ्तार किया।

See also  6 दिसम्बर, एक दर्द भरी कहानी, बाबासाहब भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

ये पांच हुए गिरफ्तार

पंकज पुत्र सवाईराम विश्नोई, विकास पुत्र हरसुखराम,रामजस पुत्र श्रीचन्द विश्नाई , सुमित पुत्र रतनाराम विश्नोई और रविन्द्र पुत्र रामरतन विश्नोई को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।