पामगढ़ विधानसभा : बीच-बचाव करना युवक को पड़ा भारी, आरोपी ने युवक के गाल को बुरी तरह दांतों से काटा, फिर घर में घुसकर मारपीट करने की कोशिश

जांजगीर जिला के पामगढ़ विधानसभा के ग्राम मिस्दा में होली के दौरान हो रहे मारपीट का बीच- बचाव करना एक युवक को महंगा पड़ गया| लड़ाई कर रहे युवक ने उसे छोड़कर बीच-बचाव करने गए युवक को मारपीट की| जिसके बाद उसके गाल को अपने दांतो से बुरी तरह काट दिया| मामला ही शांत नहीं हुआ दोपहर को मारपीट करने वाले आरोपी घायल युवक के घर पहुंच गए और गाली गलौज के साथ परिवार वालों और पड़ोसी को भी मारपीट की इसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने शिवरीनारायण थाना में की है|
घायल शिवदयाल महंत ने बताया की होली की सुबह वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था| इसी दौरान पास में नरेंद्र कश्यप और बंटी यादव आपस में लड़ाई हो रहे थे| जिसे देखकर शिव भी अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा| इस बीच नरेंद्र ने शिव के गाल को अपने दांतों से बुरी तरह काट दिया| जिससे वह लहूलुहान हो गया| किसी तरह शिव और उसके दोस्त वहा से वापस घर आ गए| दोपहर  नरेंद्र कश्यप, भोला कश्यप, हिरश कश्यप अपनी माँ के साथ शिव के घर बड़े-बड़े डंडा लेकर पहुँच गए और गंदी-गन्दी गली देने लगा और दरवाजा को पीटने लगा|  जिसे सुनकर उनके पड़ोसी कमलेश्वरी साहू ने उन्हें गली देने से मना किया| जिस पर वे उनके साथ ही गली-गलोच करने लगे| शिव की बहन सोनिया ने जब दरवाजा खोला तो सभी उसको गली देने लगे, इतने में उसका भाई शिव भी आ गया| वे लोग दोनों को मारना शुरू कर दिया| जिसे आसपास के लोग देख बीच-बचाव कर छुड़ाया| इसकी शिकायत शिवरीनारायण थाना में की गई है|
See also  नशे के अवैध कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को तीन माह की जेल