जांजगीर जिला में सेना का जवान एक युवती को शादी का झांसा देकर एक साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा | शादी की बात पर जवान मुकर गया| युवती ने थाना में शिकायत दर्ज़ की जानकारी मिलते ही वह फरार हो गया | सेना के अधिकारियों के दबाव के बाद पामगढ़ पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार करने में सफल हुए | आरोपी जवान के खिलाफ धारा 376 के मामला दर्ज़ कर रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है |
पामगढ़ थाना प्रभारी ओपी कुर्रे ने बताया की पामगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने शिकायत दर्ज़ कराई थी की ग्राम कुरदा चाम्पा निवासी रिंकू बरेठ जो सेना का जवान है से अप्रैल 21 से पहचान हुई थी | इस दौरान जवान ने युवती से धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाई, और शादी करने का भरोसा दिलाया | फिर नवंबर 2021 से लगातार जून 2022 तक शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा | जब युवती ने शादी करने की बात की तब जवान मुकर गया | जिसके बाद पीड़िता ने दिनांक 18.07.22 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई | जिसके बाद जवान के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 293/2022 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी जवान को अपने विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी मिलने पर गिरफ्तारी के डर से अपने युनिट भाग गया था। आरोपी जवान के संबंध में जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके यूनिट पंचकूला भेजी गई थी जहॉ जाने पर पता चला कि आरोपी प्रशिक्षण पर अन्य स्थान गया हुआ था तब आरोपी जवान के सम्बंधित यूनिट में पत्राचार किया गया तब आरोपी रिंकू बरेठ को उसके यूनिट के सीनियर ऑफिसर द्वारा निर्देशित करने एवं गिरफ्तारी के डर से आरोपी जवान थाना पामगढ़ उपस्थित हुआ जिसे दिनाँक 14.09.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक ओ.पी.कुर्रे, सउनि अरुण सिंह, शिव चंद्र, प्र.आर. राजेश कोसले एवं आर श्रीकांत सेंगर का योगदान रहा|