JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में मदिरा दुकान शराब लेने पहुंचे युवक की बाइक समेत 2 मोबाइल फ़ोन चोरों ने पार कर दिए| शिकायत के बाद पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है | मामला ससहा शराब भट्ठी के पास का है |
ग्राम रसौटा निवासी धर्मेन्द्र कुमार निराला पिता मोहनलाल निराला उम्र 32 वर्ष 25.04.2022 को रात्रि करीब 09-10 बजे के बीच अपने मो.सा. क्र. सीजी 11 ए यू 7636 सीबी साईन को लेकर अपने ससुराल बोहारडीह जा रहा था| रास्ते मे ससहा शराब भट्ठी के पास शराब पीने के लिये रूक गया | जहा पर तीन अज्ञात व्यक्ति पहले से मौजूद थे| उसने अपनी मोटर सायकल को वही पर छोड़कर शराब लेने चला गया| वापस आकर देखा तो मेरी मोटर सायकल वहा पर नही थी| मोटर सायकल मे लटका थैला मे रखा दो नग मोबाईल एक रियलमी-एस 8 दूसरा रियलमी-1 रखा था | चोर मोटर सायकल एवं दो नग मोबाईल को चोरी कर लेकर चले गये।